गोलक से चोरी करने वाला और नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार…

जालंधर (वरूण)। थाना-1 की पुलिस ने गुरुद्वारे की गोलक से चोरी  की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी और नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान शंकर उर्फ डांगिया पुत्र मंग्गू राम निवासी इंद्रा कालोनी, पुनीत पुत्र राजिंदर कुमार निवासी जालंधर कैंट के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी सुखजीत सिहं गिल ने बताया कि  24 मई गुरदीप सिहं पुत्र धन्ना राम निवासी नागरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक से रुपए चोरी किए गए है। जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी पुनीत को  गोलक से चोरी किए 1640 रुपए और गोलक से पैसे निकालने वाली बांस की डंडी  और 2 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। 

इसी तरह एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस टीम सहित इंद्रा कालोनी रोड से जिंदा पिंड  से शक पड़ने पर एक युवक को रोका,  जिसने अपनी पहचान शंकर के तौर बताई।  तलाशी  लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुनीत के खिलाफ अलग-अलग 13 थानों में अपराधिक मामलें दर्ज है। आरोपी शंकर के खिलाफ अलग-अलग 3 थानों में अपराधिक मामलें दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *