500 से 600 मीटर खाई में गिरी गाड़ी, 7 लोगों के मारे जाने की आशंका

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के जोजिला दर्रे के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां एक गाड़ी सड़क से फिसलकर गहरे खाई में गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं, एक शख्स घायल बताया जा रहा है।

जम्मू-कश्मीर के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार,  जोजिला दर्रे पर एक वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से लगभग 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

जानाकारी के अनुसार, हादसा श्रीनगर -लद्दाख हाइवे पर हुआ। यह गाड़ी कारगिर से सोनमर्ग जा रही थी। इस दौरान अचानक गाड़ी फिसलकर 500-600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई। जबकि, एक घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी यह क्लीयर नहीं हो पाया है कि गाड़ी में कितने लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *