जालंधरः अकाली नेता के बेटे पर फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी पंचम ने किया सरैंडर…

जालंधर : अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे पर फायरिंग करने के मामले में नामजद पंचम ने आज आत्मसमर्पण कर दिया है। घटना के बाद पंचम को पुलिस काफी समय से ढूंढ रही थी, जिसके लिए पुलिस ने पंजाब समेत हिमाचल और उतराखंड में भी छापेमारी की थी। पंचम से पहले उसके तीन साथी हरिद्वार से गिरफ्तार किए जा चुके है। वहीं पुलिस ने पंचम के रिश्तेदारों पर भी दबाव बनाया हुआ था, जिसके चलते पंचम खुद ही आज पेश हो गया है। 

बता दे कि गोपाल नगर में अकाली नेता सुभाष सोंधी के बेटे हिमांशु पर कुछ युवकों द्वारा गोलियां चलाई गई थीं, गोली चलाने वाला पंचम गैंग के सदस्य थे और पंचम खुद भी मौके पर मौजूद था, जिसके बाद पुलिस ने पंचम, पिंपू समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। इसी मामले के तहत आज पंचम ने सरैंडर किया है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *