किराये पर गाड़ी लेकर गिरवी रखने वाला शातिर अपराधी 9 गाड़ियों सहित गिरफ्तार

जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना रामामंडी की पुलिस ने 9 गाड़ियों सहित एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी सेंटर निर्मल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत धवन पुत्र नारायण धवन वासी उधम सिंह नगर ने जानकारी दी थी कि उसने टाटा इंडिका विस्टा पी बी 08 सीके 8895 प्रेम लाल से खरीदी थी। उसका दोस्त भुपिंदर सिंह उस कार को अडवांस 25000 रु महीना किराए पर ले गया था।

कुछ समय बाद कोई किराया ना आने पर उसे पता चला कि उसकी गाड़ी आगे अनिल कुमार वासी नीवां सुराज गंज जालंधर को 2 लाख में गिरवी रख दी थी। जिसके तहत थाना रामामंड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। दोषी भूपिंदर सिंह को लुधियाना दयाल नगर में प्रताप पैलेस के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के बाद भुपिंदर से 9 गाड़ियां बरामद की गई। भूपिंदर के खिलाफ अलग-अलग थाने में पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कि जांच शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *