2 बाइकों में हुई भीषण टक्कर, 5 की मौत, एक गंभीर घायल

Written by

in

नई दिल्ली : -आगरा में शनिवार देर रात 2 बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। देर रात एसएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी पर चीख पुकार मची रही। बताया जा रहा है कि दो बाइकों की टक्कर में तेज धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी।

मरने वालों में एक ही परिवार के चार लोग बताए जा रहे हैं। हादसा आगरा-जगनेर मार्ग पर गहर्राकलां रोड पर हुआ। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि  भगवान दास (35), वकील (30), रामस्वरूप (28) और सोनू (25) रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए गढ़मुक्खा गए थे। जबकि बुलेट पर करन और कन्हैया सवार थे, जो कागारौल के रहने वाले थे।

हादसे में बाइक सवार 4 लोगों और बुलेट सवार एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल है। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। एसीपी देवेश कुमार ने बताया कि पांच लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कन्हैया को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारों फेरी लगाकर सामान बेचते थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *