मैहतपुर पुलिस ने नशा तस्कर और एक भगौड़ा किया गिरफ्तार

जालंधर (हर्ष मेहरा)। थाना मैहतपुर की पुलिस ने 80 नशीली गोलियां और 2 ग्राम हैरोईन सहित एक नशा तस्कर और भगौड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा वासी गांव बीटला के रूप में हुई है।

जानकारी देते हुए डीएसपी जसविंदर सिंह ने बताया कि एसआई निर्मल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गशत के दौरान गांव बीटला के समीप मौजूद थे। तभी सप्लैंडर नंबर पीबी 08 सीवाई 2181 पर आ रहे आरोपी लखबिंदर सिंह को रोका तो उसके पास से 80 नशीली गोलियां, मोटरसाइकिल और 2 ग्राम हैरोईन ग्राम बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस के 4 मामले दर्ज हैं। 

इसी तरह एसआई बलविंदर सिंह ने मुकद्दमा नंबर 125 धारा 323, 324, 341, 148, 149, 201 के मामले में भगौड़ा चल रहे आरोपी गुरमीत पुत्र गुरमेल सिंह वासी उमरेवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *