फंदे से लटका मिला एक ही परिवार के 5 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी

नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है. एक ही परिवार के पांच लोगों का शव घर से बरामद होने से सनसनी फैली हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूरे परिवार ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

सुबह जब आसपास के लोगों को इसका एहसास हुआ तो सभी घर की ओर दौड़े. अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गये. घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव का है. मृतक परिवार का मुखिया ऑटो चालक बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मऊ गांव के निवासी मनोज झा का शव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरामद किया गया है. ऐसी चर्चा है कि मनोज झा आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनके ऊपर कई लोगों की उधारी भी आ चुकी थी. कई समूहों से पैसे लिये हुए थे. और अब लोग अपने पैसे वापस भी मांग रहे थे लेकिन मनोज झा इसे लौटाने में सक्षम नहीं थे.

अभी मौत के कारण की जांच बाकी है. रविवार को लोगों ने देखा कि मनोज झा, उनकी पत्नी, मनोज झा की मां व दो बेटों के शव फंदे पर लटके हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *