भाजपा की बैठक 12 जून को जिला परिषद हाल में सुबह 10:00 बजे: हरपाल गिल

ऊना/सुशील पंडित: ऊना मंडल भाजपा की बैठक 12 जून को ऊना के जिला परिषद हाल  में सुबह 10:00 बजे रखी गई है। यह जानकारी मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल ने दी। हरपाल सिंह ने बताया कि इस बैठक में विशेष रुप से छठे वित्त आयोग की अध्यक्ष सतपाल सिंह सती जी का मार्गदर्शन मिलेगा।

हरपाल सिंह ने बताया कि इस बैठक में मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चे और सभी मोर्चो के पदाधिकारी, भाजपा समर्थित सभी प्रधान, उपप्रधान, जिला जिला परिषद, बी डी सी सदस्य, नगर निकायों के सदस्य इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित रहेंगे। उन्होंने कहा कि बैठक में ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर जहां चर्चा की जाएगी। वहीं आगामी रणनीति तैयार की जाएगी और प्रदेश व केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य भी तय किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *