जालंधरः 2 सट्टेबाज गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने लाटरी की आड़ में दड़े सट्टे का धंधा करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार उर्फ कालू पुत्र तिलक राज निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी, दिनेश कुमार उर्फ संजू निवासी भगत सिंह कालोनी के तौर पर बताई गई है। एसीपी क्राइम निर्मल सिंह ने बताया कि एस.ओ. यू. के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह की टीम ने संजू और कालू को आर.के ढाबे के नज़दीक से उस समय काबू किया जब वह ग्राहकों को सट्टेबाजी का धंधा करवाने के लिए अवाजे लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 17000 रुपए की नकदी और दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद की है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग और लॉटरीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *