Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By Mahabir

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By Mahabir
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By Mahabir

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By Mahabir

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Mahabir
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By Mahabir

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By Mahabir

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By Mahabir

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: Punjab News: 76वें गणतंत्र दिवस मौके पर मोहिंदर भगत ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • देश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Have an existing account? Sign In
Follow US
ब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News: 76वें गणतंत्र दिवस मौके पर मोहिंदर भगत ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज

Mahabir
Last updated: January 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: पंजाब के रक्षा सेवाएं भलाई, स्वतंत्रता संग्रामियों और बागवानी मंत्री महिंदर भगत ने 76वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर आई.टी.आई. ग्राउंड नवांशहर में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्री ने डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान, एस.एस.पी. डॉ. महिताब सिंह और परेड कमांडर डी.एस.पी. शाहबाज सिंह सहित परेड का निरीक्षण करने के बाद शानदार मार्च पास्ट से सलामी ली।

Contents
  • अंबेडकर के अहम योगदान को सलाम किया
  • शहीद-ए-आज़म का प्रतिमा स्थापित किया
  • आज़ादी संग्रामियों हमारा गर्व
  • पंजाब सरकार के मुख्य एजेंडे…
  • 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

इस मौके पर उन्होंने आज़ादी संग्रामियों, शहीद सैनिकों के परिवारों और विशिष्ट उपलब्धियों वाली शख्सियतों का सम्मान किया और जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की। इस अवसर पर स्कूल बच्चों द्वारा देशभक्ति आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और गिद्दा तथा भंगड़ा की धमालें पाई गईं।

Mohinder Bhagat hoisted the national flag
Mohinder Bhagat hoisted the national flag

अंबेडकर के अहम योगदान को सलाम किया

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान उनके साथ विधायक बंगाऔ पंजाब राज्य कंटेनर एवं वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के चेयरमैन डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी, विधायक बलाचौर संतोष कटारिया और विधायक नवांशहर नछत्तर पाल ने भी विशेष रूप से भाग लिया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री महिंदर भगत ने जहां जिला वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी, वहीं देश की आज़ादी के लिए लड़े लंबें संघर्ष में अपनी जानें देने वाले हजारों देशभक्त शूरवीरों को अपना दिल से सम्मान अर्पित किया, वहीं भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अहम योगदान को भी सलाम किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार महान शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अपने पद की शपथ भी शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में ली थी। इसके अलावा पंजाब सरकार ने अहम फैसले लेते हुए सरकारी दफ्तरों में शहीद भगत सिंह और बाबा साहिब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लगाई हैं।

शहीद-ए-आज़म का प्रतिमा स्थापित किया

मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने में अहम भूमिका निभाने के बाद अब पंजाब सरकार ने वहां शहीद-ए-आज़म का प्रतिमा स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यह ऐलान किया गया है कि राज्य सरकार शहीद-ए-आज़म के पैतृक गांव खटकर कलां में एक 850 मीटर लंबी विरासत गलियारे का निर्माण करेगी, जो राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबी लोगों के शानदार योगदान को दर्शाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सैनिक जवानों, शहीदों के परिवारों और पूर्व सैनिकों की भलाई के लिए भी दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने शहीद जवानों के वारिसों के लिए एक्स ग्रेशिया राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये की है और इस वित्तीय सहायता योजना में अग्निवीरों को भी शामिल किया गया है।

Republic Day
Republic Day

आज़ादी संग्रामियों हमारा गर्व

देश की सुरक्षा के लिए जानें देने वाले पुलिस कर्मचारियों के परिवारों को भी एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता देने का प्रबंध किया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने धर्मी फौजियों को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 10 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये प्रति माह कर दी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज़ादी संग्रामियों हमारा गर्व हैं और सरकार ने राज्य के आज़ादी संग्रामियों या उनके वारिसों को मिलने वाली पेंशन 9400 से बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति माह की है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्रामियों के वारिसों को पंजाब सरकार की सीधी भर्ती में आरक्षण का भी प्रबंध है। उन्होंने कहा कि कृषि विविधता पर भी राज्य सरकार का विशेष ध्यान है और बागवानी के तहत क्षेत्रफल 4 लाख 39 हजार 210 हेक्टेयर से बढ़ाकर 4 लाख 81 हजार 743 हेक्टेयर कर दिया गया है।

पंजाब सरकार के मुख्य एजेंडे…

उन्होंने कहा कि रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, मुफ्त बिजली और अन्य प्रशासनिक सुधार पंजाब सरकार के मुख्य एजेंडे हैं और इन क्षेत्रों में क्रांतिकारी कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब सरकार ने खेलों और पर्यटन को प्रोत्साहित करने, भूमिगत जल बचाने, कृषि सहायक व्यवसायों को प्रोत्साहित करने, पराली की संभाल, गन्ना किसानों की मदद, गांवों में पुस्तकालय स्थापित करने, गांवों और शहरों के चौमुखी विकास, सड़क ढांचे की मजबूती, औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति और निवेश के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए विशेष कदम उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा फोर्स, फरिश्ते योजना, भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन जैसी नई पहलों के अलावा एनआरआई पंजाबी के मामलों को ऑनलाइन तरीके से हल करने और नई दिल्ली हवाई अड्डे पर फैसिलिटेशन सेंटर स्थापित करने जैसे अहम प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार राज्य को फिर से रंगला, हंसता-खेलता और खुशहाल पंजाब बनाने के लिए तत्पर है और इस दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा

इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा मुख्य अतिथि को शानदार यादगार चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा आई.टी.आई. ग्राउंड के लिए अपने अधिकारिक फंड से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इसी तरह उन्होंने जिले के सभी स्कूलों में 27 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की।

इस मौके पर ए.डी.जी.पी (प्रोविज़निंग) नागेश्वर राव, जिला एवं सत्र न्यायधीश प्रिया सूद, पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के उप चेयरमैन ललित मोहन पाठक ‘बल्लू’, पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास कॉर्पोरेशन के उप चेयरमैन कुलजीत सिंह सरहाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन सतनाम सिंह जलालपुर, नगर सुधार ट्रस्ट नवांशहर के चेयरमैन सतनाम सिंह जलवाहा, मार्केट कमेटी नवांशहर के चेयरमैन गगन अग्निहोत्री, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) राजीव वर्मा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) अवनीत कौर, एस.डी.एम. नवांशहर डॉ. अक्षिता गुप्ता के अलावा न्यायिक, सिविल और पुलिस अधिकारी तथा अन्य प्रतिष्ठित लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस ने राष्ट्रीय विरासत पर केंद्रित होकर मनाया गणतंत्र दिवस
Next Article Punjab News: गणतंत्र दिवस समागम दौरान अमन अरोड़ा ने फहराया तिरंगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जाने आज के ताजा दाम

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Canada Work Permit: कनाडा में स्टडी के बाद कैसे मिलेगा भारतीय छात्रों को वर्क परमिट, यहां जाने सब कुछ

By Mahabir
ब्रेकिंग न्यूज़

Gold-Silver Price: सोना-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव जारी, MCX पर चांदी 2,000 रुपये उछली, गोल्ड में भी आई तेजी

By Mahabir

Canada News: कनाडा में जंगल से मिला नवजात का शव, पंजाबी दंपती गिरफ्तार; अस्पताल पहुंचने पर खुला मामला

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Blog
  • Buzzstream Home
  • Contact
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • History
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.