पंजाब: करप्शन मामले में IAS अधिकारी गिरफ्तार, ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में एक और अधिकारी के खिलाफ एक्शन लिया है। करप्शन के मामले में विजिलेंस विभाग ने सोमवार की शाम 2008 बैच के आईएएस अधिकारी संजय पोपली को गिरफ्तार किया। पोपली पर सीवरेज ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मान सरकार ने ये कार्रवाई एक वीडियो सामने आने के बाद की है।

पोपली को चंडीगढ़ से किया गिरफ्तार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीवरेज बोर्ड में रहते हुए ठेकेदारों ने कमीशन की मांग की थी। पहली किश्त दी जा चुकी थी, वहीं दूसरी किश्त के लिए दबाव बनाया जा रहा था, इसके सबूत मिलने के बाद पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया। वह इस समय पेंशन डायरेक्टर के पद पर काबिज थे, अब उन्हें महाली कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त कर चुकी है सरकार


मालूम हो कि आम आदमी पार्टी नीत पंजाब सरकार भ्रष्टाचार और इससे जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को दो महीने पुरानी भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसका सबूत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *