होशियारपुर में डांस एकेडमी संचालक ने की आत्महत्या, अप्रैल में कनाडा की युवती से हुई थी शादी

होशियापुर : पंजाब के होशियापुर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। एक डांस एकेडमी के संचालक द्वारा आत्महत्या कर जीवनलीला समाप्त करने मामला सामने आया है। मृतक की पहचान अभिषेक के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार सहित पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थस का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की कनाडा निवासी युवती से हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक डांस एकेडमी संचालक अभिषेक की 16 अप्रैल को कनाडा निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। घरवालों के मुताबिक सोमवार रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था। सुबह कमरे में फंदे से लटका अभिषेक का शव मिला। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *