कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलदीप कुमार,कार्यक्रम अध्यक्ष विवेक शर्मा ने ऊना जिला के दो शहीद सैनिकों को मरणोपरांत हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता शौर्य व हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री राष्ट समर्पण पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार शहीद सैनिकों के परिजनों ने प्राप्त किए। समारोह में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के अंर्तगत प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी की टापर नंदिनी बाली को 25 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र तथा राजकीय डिग्री कालेज ऊना की छात्रा मौनिका ढिल्लो को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएससी परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने पर 11 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। जिला ऊना से प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में पहले दस स्थानों पर रहने वाले दसवीं कक्षा के 34 मेधावी विद्यार्थियों तथा जमा दो कक्षा के 17 विद्यार्थियों को स्व.संतोष कंवर स्मारक हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रवृति के अंर्तगत एक-एक हजार नगद छात्रवृति, प्रशस्ति पत्र व स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एक किडनी रोगी आईटीआई युवक तथा एक बीमार परिवार को एक वर्ष के लिए दो हजार रूपए प्रति माह की सहायता भी शुरू की गई तथा दोनो परिवारों को सहायता चैक प्रदान किए गए।
अधिवेशन में हिमोत्कर्ष अमोदिनी महिला सशक्तिकरण प्रकल्प के तहत 56 पात्र विधवाओं को 126000 रूपए का राशन प्रदान किया गया। जबकि कुष्ठ आश्रम ऊना को 11 हजार रूपए की आर्थिक मदद उपलब्ध करवाई गई। एक महिला मंजीत कौर को स्वरोजगार में स्थापित होने के लिए सिलाई मशीन भेंट की गई। जबकि ऊना के छात्र शौर्य ठाकुर को सैनिक स्कूल परीक्षा में देश भर में 21वां स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को मुख्यातिथि कुलदीप कुमार ने संबोधित किया तथा परिषद के जनकल्याण कार्यो की जमकर सराहना की। कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक विवेक शर्मा तथा परिषद के प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने भी समारोह को संबोधित किया।
कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की सदस्यों ने वंदे मातरम व हिमोत्कर्ष संस्थाल की छात्राओं ने राष्ट्रगान की प्रस्तूति दी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि कुलदीप कुमार,कार्यक्रम अध्यक्ष विधायक विवेक शर्मा को परिषद सदस्यों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। ये हुए हिमोत्कर्ष पुरस्कार से सम्मानित राष्ट्रीय एकात्मकता पुरस्कार के तहत जम्मु-कश्मीर के कूपवाड़ा में 24 जुलाई,2024 को आंतकवादियों के साथ मुठभेड़ में अदम्य साहस व वीरता का परिचय देते हुए एक आंतकवादी को मार गिराते हुए शहादत का जाम पीने वाले 28 आरआर में तैनात सिपाही (गनर)शहीद दिलवर खान,कीर्ति चक्र निवासी घरवासड़ा ऊना को अमर शहीद कैप्टन अमोल कालिया स्मारक हिमोत्कर्ष राष्ट्रीय एकात्मकता(शौर्य)पुरस्कार मरणोपरांत से अलंकृत किया गया। यह पुरस्कार उनके पिता कर्मदीन ने प्राप्त किया। जबकि जम्मु के आर्मी बेस में हुए भीषण अग्रिकांड में आग पर काबू पाने के प्रयास में आग की लपटों की चपेट में आने के कारण वीरगति को प्राप्त हुए 4 डोगरा रेजीमेंट के शहीद कुलविंद्र सिंह को स्व.रोशन लाल शर्मा स्मारक हिमोत्कर्ष हिमाचलश्री राष्ट्र समपर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनकी पत्नि कंचन व दोनो बेटों अयांश व अर्नब ने प्राप्त किया,जानवी राणा पुत्री महेश राणा,पायल देवी पुत्री चंचल सिंह,अनिषा शर्मा पुत्री हरीश कुमार,रिया रेहाल पुत्री सुरेश कुमार रेहाल,अंशिका पुत्री सुरजीत कुमार,जसप्रीत कौर पुत्री चरणजीत,दीपिका पुत्री रेशम सिंह,रेखा पुत्री रंजीत सिंह,अनिका पुत्री राजेश कुमार,सिमरन शर्मा पुत्री मनोज कुमारद्व,अंशिका ठाकुर पुत्री मुकेश कुमार,पलक पुत्री विपन कुमार,कनिका पुत्री प्रवीण कुमार,प्रतिभा गौतम पुत्री विक्रमादित्य गौतम,निशु बाला पुत्री अमित कुमार,श्रेया ठाकुर पुत्र सुरेश कुमार,अवनी जोशी पुत्री नरेंद्र जोशी,ईशा धीमान पुत्र पवन कुमार,सुनीधि मनकोटिया पुत्री संजीब कुमार मनकोटिया तथा कशिश पुत्री विपन कुमार को सम्मानित किया गया।
बीएससी माइक्रोबायोलोजी स्टेट टापर को 25 हजार स्कोलरशिप कार्यक्रम में स्व.आयशा पटियाल स्मारक हिमोत्कर्ष छात्रवृति के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बीएससी माईक्रोबायोलोजी में प्रदेश में टाप करने वाली छात्रा नंदिनी बाली पुत्री प्रिंस बाली व मौनिका बाली को 25000 रूपए नकद छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। जबकि राजकीय डिग्री कालेज ऊना की छात्रा मौनिका ढिल्लो पुत्री जगदीश राम को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की बीएससी परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने पर यौगेश कौशल व दीपशिखा कौशल द्वारा प्रायोजित हिमोत्कर्ष मेधावी छात्रा छात्रवृति के तहत 11 हजार रूपए छात्रवृति,स्वर्ण पदक व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
ये रहे उपस्थित :
कार्यक्रम में अमर शहीद कै.अमोल कालिया के पिता सतपाल कालिया,कामरेड जगत राम शर्मा, विजय अंागरा,एमएम सैणी, जिला विज्ञान अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार मेहरा,विपन सोहल, हिमोत्कर्ष परिषद के मुख्य सलाहकार सतपाल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्ण लाल शर्मा, दीपशिखा कौशल,महासचिव डा.रविंद्र सूद,,नरेश सैणी,कर्नल डीपी वशिष्ठ,कर्णपाल सिंह मनकोटिया,प्रो.बीके शर्मा,संजी अग्रिहोत्री,अशोक कालिया,डा.योगेश सूद,अशोक ऐरी,रजनीश डोगरा,योगेश कौशल,मनमीत सिंह,रविंद्र डोगरा,ज्ञान सिंह,बलदेव चंद,अभिनव साहनी,बिटटू शर्मा, केपी सूद,सुरेश शर्मा, मेघा ओहरी,रजनीश लूंबा,अनूपा ठाकुर,डा.जागृति दत्ता,मंजू मनकोटिया,अनीति सूद,रमा कंवर,कविता गोयल,डा.अशोक ठाकुर,शोभा सोनी,रेखा शर्मा,नरेंद्र जीत सिंह राणा,ईशान ऐरी,रंजु,मीना,निशा के अलावा भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित था। डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता के निधन पर शोक व्यक्त हिमोत्कर्ष परिषद ने डेरा बाबा रूद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता श्रीश्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के देह त्याग कर ब्रह्रलीन होने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे अर्पूणीय क्षति बताया तथा उनको श्रदासुमन अर्पित करते हुए श्रदाजंलि दी व दो मिन्ट का शोक रखा।

Leave a Reply