ग्रामीण विकास मंत्री ऊना के दो दिवसीय प्रवास पर

ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 22 जून प्रातः 9 बजे आईपीएच विश्राम गृह थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। इसके उपरांत वीरेंद्र कंवर रेस्ट हाऊस थानाकलां में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली बीडीसी सदस्यों की बैठक की अध्यक्षत करेंगे। 23 जून को विश्व ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य पर प्रातः 6.30 बजे इंदिरा गांधी स्टेडियम ऊना में आयोेजित होनेे वाली रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात 11 बजे बुडवार में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के समारोह में भाग लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *