Earthquake: अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, करीब 130 लोगों की मौत

काबुलः अफगानिस्तान में बुधवार को आए भूकंप के तेज झटके के चलते करीब 130 लोगों की मौत की खबर है। रॉयटर्स के मुताबिक, आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने बताया कि देश के पूर्वी हिस्सी में आए 6.1 मैग्निट्यूड के भूकंप के झटके से एक सौ तीस लोगों की जान चली गई है।

वहीं पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्‍तान के खोस्‍त शहर से 44 किमी दूर था।

पाकिस्‍तान में भी सुबह 1:54 मिनट पर आया भूकंप

अफगान मीडिया के मुताबिक खोस्‍त में भारी तबाही की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। पाकिस्‍तान में भी खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भूकंप से घर की छत गिर गई जिससे इस व्‍यक्ति की मौत हो गई। पाकिस्‍तानी समयानुसार सुबह 1:54 मिनट पर यह भूकंप आया था।

भूकंप से कई इलाके हुए बर्बाद

पाकिस्‍तान में पेशावर, इस्‍लामाबाद, लाहौर और पंजाब तथा खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के अन्‍य हिस्‍सों और भारत तक इस जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफगान इलाकों से आ रही तस्‍वीरों में दिख रहा है कि भूकंप की वजह कई इलाके बर्बाद हो गए हैं। यूरोपीय भूकंप केंद्र का अनुमान है कि इसके झटके करीब 500 किलोमीटर के इलाके में महसूस किए गए। भूकंप के झटके बाद लोग दहशत में आ गए और सड़कों पर निकल आए। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पाकिस्‍तान के कई शहरों में रिक्‍टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *