जालंधरः जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन मनोज अरोड़ा का निधन

जालंधरः  महानगर में दुखःद ख़बर सामने आई है। जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन एवं कांग्रेसी नेता मनोज अरोड़ा का आज दोपहर को निधन हुआ। वह पिछले 3-4 दिन से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रस्त थे।

गौर हो कि पिछले साल ही कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अरोड़ा ने जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन की कुर्सी संभाली थी। पूर्व चेयरमैन मोहिंदर सिंह केपी के करीबी माने जाने वाले मनोज अरोड़ा की पत्नी अरुणा अरोड़ा भी कांग्रेस पार्षद है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *