जालंधरः दोपहिया वाहन चोर काबू, 3 बाइक बरामद

जालंधर, (वरूण/हर्ष): एसएसपी स्वप्न शर्मा के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने चोरों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत एक चोर को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 3 बाइक भी बरामद किए है। इसकी जानकारी देते हुए एसडीपी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि सब डिवीजन आदमपुर के एएसआई बहादुर लाल और उनकी टीम ने अड्डा हाजरा में मौजूद थे।

इसी दौरान उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर नहर की पुली गांव ढुड्डा में नाकाबंदी कर प्रदीप कुमार उर्फ विक्की को काबू किया। आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार उर्फ विक्की पुत्र रणजीत सिंह वासी गांव चोहक कलां के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर ने उन्हें बताया कि थाना रामामंडी जालंधर से चोरी की मोटरसाइकिल नंबर पीबी07 टी 1945 पर सवार होकर चोहक कलां की ओर आ रहा है।

इसी दौरान उन्होंने उसे नाके पर रोका। उक्त आरोपी पुलिस को देख घबराकर वापिस पीछे की मुड़ने लगा, तभी आरोपी का बाइक बंद हो गया। जिसे  एएसआई बहादुर लाल ने अपने साथियों सहित काबू कर लिया। आरोपी से कागज ना मिलने सख्ती से पूछताछ की गई। पूछताछ दौरान आरोपी से 2 ओर बाइक बरामद किए गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *