पंजाबः टायरों की दुकान में चोरों ने किया लाखों का सामान चोरी

नवांशहरः पंजाब में लगातार चोरी की वारदातों में मामले सामने आ रहे है। राज्य में बढ़ रहे ये मामले पंजाब पुलिस पर भी सवालियां निशान खड़ा कर रहे है। बेखौफ चोरों ने स्थानीय राहों रोड स्थित टायरों की एक दुकान पर सेंध लगाकर करीब 15 लाख का सामान चोरी किया है। 

चोरों ने शटर के ताले ही किए गायब

जानकारी के मुताबिक चोरों ने पहले शटर को ताला लगाने वाली पत्तियों को तोड़ा फिर साथ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। जानकारी देते हुए दुकान के मालिक दविंदर सिंह ने बताया कि वीरवार रात को दुकान बंद कर घर गए थे। सुबह जब उनकी दुकान पर काम सीख रहा युवक साहिल दुकान पर पहुंचा, तो उसने बताया कि शटर के ताले ही गायब हैं।

टायरों के महंगे सेट चुरा ले गए चोर

दुकान पर पहुंचकर देखा, तो पाया कि शटर के साथ ताला लगाने वाली पत्तियां ही तोड़ दी गई हैं। चोरों ने दुकान के अंदर से सभी नए टायर व ओलाय व्हील के सभी महंगे सेट चुरा ले गए। चोरों ने पास वाली दुकान के सीसीटीवी कैमरों को व भी नुकसान पहुंचाया। सिटी पुलिस ने इस संबंध में मौके पर जायजा लेकर मामला दर्ज करने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *