जालंधरः अवैध शराब सहित तस्कर और वांछित आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना गोराया की पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि चौकी दोसांझ कला के एएसआई नरेश कुमार पुलिस पार्टी के साथ मत्तफल्लू गेट पर मौजूद थे, इसी दौरान एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैनी पकड़ आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब कैनी को चैक किया तो उसमे 11250 एम एल अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी की पहचान कीमती लाल पुत्र सरिंदर पाल वासी मत्तफल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसी तरह गोराया पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मुकद्दमे में वांछित आरोपी राशिद हुसैन उर्फ साहिल पुत्र मोहम्मद युसुफ वासी गोडरा पुलवामा जेएंडके को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी को देहात पुलिस ने 17 जनवरी 2022 को नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में नामजद किया था। इसी मुकद्दमे में पुलिस ने आरोपी के साथी अशरफ हुसैन को ट्रक और 400 किलो चूरा पोस्त सहित काबू किया था। पूछताछ के दौरान हुसैन ने राशिद की जानकारी पुलिस को दी थी। जिसकी तलाश पुलिस पिछले 6 महीनों से कर रही थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *