जालंधरः 76 ग्राम हैरोईन और ड्रग मनी सहित 4 गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। कमिशनरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरन सिंह तेजा ने बताया कि सीआईए स्टाफ 1 और भार्गव कैंप की पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर उदय नगर चौक पर नाकाबंदी की थी, तभी वडाला गांव की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार 2 व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो उनसे 50 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। जिनकी पहचान राजेेश शर्मा पुत्र जगदीश चंद वासी डगारा बिलासपुर, हरदीप सिंह पुत्र तारा सिंह वासी आलमपुर के तौर पर हुई है।

इसी तरह सीआईए स्टाफ की टीम गशत के दौरान दोआबा चौक पर मौजूद थी, तभी गौरव भट्टी पुत्र रमेश कुमार पुत्र प्रीत नगर को शक के आधार पर रोका गया, जिसकी तलाशी के दौरान उससे 21 ग्राम हैरोईन और 44000 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।

इसी तरह थाना 2 की पुलिस ने सूचना के आधार पर गगन उर्फ बबला पुत्र महेश कुमार वासी बंदा बहादुर सिंह नगर को 5 ग्राम हैरोईन सहित काबू कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *