Ferozepur में चली गोली, नौजवान घायल

चंडीगढ़ः फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के बहिक गुज्जरां गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। बहिक गुज्जरां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों पर गोलियां चल गई। गोली लगने से घायल नौजवान को जीरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां ग्राम बहिक गुज्जरां निवासी हजारा सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने कहा कि उनकी गांव में पंचायत भूमि है जिसमें पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के चाचा महिंदरजीत सिंह पहले ही एक एकड़ में मक्का लगा चुके हैं और दो एकड़ में धान बोया है। आज जब हम जमीन के पास गुजर रहे थे तब उन्होंने कहा कि देखलो इन्होने धन की बुआई कर दी है। फिर अचानक वहां पहले से मौजूद कुछ लोग आए और गोलियां चलनी शुरू कर दी। जिसमे उनके बेटे दलजीत को गोली लग गई और वो घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रसाशन से मांग की है कि गोली चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया ने घटना की निंदा की और परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल के डॉ. हरमनदीप ने बताया कि पीड़ित का इलाज कर फरीदकोट रेफर कर दिया गया है, जहां उसका टैस्ट और इलाज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *