वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने राकेश बबली के असामयिक निधन पर जताया शोक

ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि राकेश बबली जनता के सच्चे सेवक थे और उन्होंने प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ किया। वह सीधे जमीन से जुड़ कर काम किया करते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *