हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

ऊना/सुशील पंडित: रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही संगठन के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार समेत तमाम आला पदाधिकारी श्रद्धांजलि समारोह में जुटे।

बता दें कि  युवा मोर्चा द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन वीरवार देर शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के संदर्भ में किया गया था। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की आगामी रणनीति को तय किया जाना था, लेकिन राकेश बबली के निधन के चलते केवल मात्र श्रद्धांजलि समारोह तक इस बैठक को सीमित कर दिया गया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने इस मौके पर राकेश बबली द्वारा संगठन के लिए दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राकेश बबली का निधन केवल संगठन ही नहीं अपितु समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी कुछ दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। इस अवसर पर महामंत्री रुपिंदर सिंह देहल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री नवदीप सिंह ठाकुर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रोहित, भाजयुमो ऊना नगर अध्यक्ष साहिल बाली, महामंत्री साहिल सेखड़ी, शुभम सैनी, मैहतपुर अध्यक्ष अकाश ठाकुर, अनीश ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, नीतिश सैनी, जसविंदर सिंह, जय ठाकुर, विकास शर्मा, रजत सिंह, रज्जी विकास पुरी, धीरज चौधरी, गैरी, संदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *