Punjab News: रेलवे लाइन में फंसा बच्चों से भरा Auto, सामने से आ गई Train, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः कोट खालसा फाटक पर ऑटो चालक की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां बंद फाटक के बीच में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो फंस गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि फाटक बंद पड़ा हुआ है और रेलवे लाइनों पर ऑटो बीच में फंस गया, वहीं सामने से ट्रेन आ गई। यह दुर्घटना ऑटो रिक्शा चालक की जल्दबाजी के कारण हो सकती थी। हालांकि लोगों द्वारा ऐसा भी कहा जा रहा हैकि गेटमैन ने जल्दबाजी में फाटक बंद कर दिया और ऑटो बीच में फंस गया। लेकिन यह लापरवाही जांच का विषय है। इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *