पंजाबः पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 334 DSP’s रैंक के अफसरों का हुआ तबादला 

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार लगातार एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। हाल ही में डीजीपी बने गौरव यादव ने आज अपना पदभार संभाला। पद संभालते ही गौरव यादव की ओर से 334 डीएसपी रैंक के अफसरों का तबादला किया गया। जारी की गई सूची के अनुसार लुधियाना जिले में 27 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जबकि 17 अकेले पुलिस कमिश्नरेट से संबंधित हैं।

विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए दूसरे जिलों से ज्यादातर अधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके बाद आने वाले दिनों एसपी और एडीसीपी के तबादले हो सकते हैं। लुधियाना कमिश्नरेट के दोनों एसीपी ट्रैफिक, दोनों डिटेक्टिव एसीपी और शहरी सब डिवीजन के एसीपी को बदल दिया है। देखें लिस्टः

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *