इस जगह पर कहर बनकर टूटी बारिश

इस्लामाबादः प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) का हवाला देते हुए एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में 25 लोग मारे गए। इसकी जानकारी प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के महानिदेशक ने दी। शहर के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे कारण कई दुर्घटनाएं सामने आईं।

बारिश में 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए, 2 हजार जानवर मारे गए

बारिश के कारण हुई दुर्घटनाओं में बच्चों सहित आठ लोगों की मौत के बाद प्रांतीय राजधानी क्वेटा को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया। महानिदेशक नसीर अहमद नासर ने कहा कि भारी बारिश में 200 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए और लगभग 2,000 जानवर मारे गए। नासर ने कहा कि भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ में कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसमें 40 से अधिक लोग घायल हो गए। इनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

दो बच्चे समेत कई लोग बाढ़ में बहे

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, शहर में पांच कोयला खदान मजदूर, एक चरवाहा और दो बच्चे समेत कई लोग बाढ़ में बह गए। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर रहा है। पीडीएमए के अनुसार, शहर के विभिन्न जिलों में गुरुवार तक मानसूनी बारिश जारी रहने की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *