चूरा पोस्त सहित एक गिरफ्तार

जालंधर (वरुण/हर्ष)। थाना नकोदर की पुलिस ने चूरा पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंडोरी खास नकोदर निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना प्रभारी हरजिंदर कौर ने बताया एसआई मनदीप सिंह गश्त के दौरान लाईऐवाल से पंडोरी खास की ओर जा रहे थे।तभी सड़क किनारे खड़े उक्त आरोपी ने  पुलिस को देख लिफाफा फेक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने फेंके हुए लिफाफे  की तलाशी ली तो 5 किलो 250 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *