पंजाबः पुलिस ने 4 फर्जी GST अधिकारियों को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने फर्जी जीएसटी गिरोह का पर्दाफाश किया। मोहाली पुलिस ने फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर लूटने वाले चार लुटेरों को काबू किया है। बता दें कि इन्होंने फर्जी जीसएटी अधिकारी बनकर 35 लाख रुपये की लूट की थी। मामले की जानकारी देते हुए मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा कि, संजीव कुमार निवासी खन्ना की ओर से दी गई दर्खास्त पर कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की गई।

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और मामले की तह तक जाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ़ जस्सी, हरजीत सिंह, वरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह उर्फ़ चन्नी के रूप में हुई है।

एक पुलिस मुलाजिम भी शामिल

एसएसपी ने बताया कि इसमें से आरोपी हरजीत सिंह एक पुलिस मुलाजिम है। आरोपी ने वारदात के समय पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने हरजीत सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *