विकास खंड ऊना, गगरेट, अंब व बंगाणा में खोली जायेंगी उचित मूल्य की दूकाने: राजीव शर्मा

ऊना/सुशील पंडित: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचिल मूल्य की दुकानें खोली जायेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड गगरेट, ऊना, अंब व बंगाणा में उचित मूल्य की दुकानंे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऊना विकास खंड के तहत लमलैहड़ी के वार्ड 1 व उदयपुर के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अलावा गगरेट विकास खंड में ग्राम पंचायत लोहारली के वार्ड 2, ग्राम पंचायत पिरथीपुर के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत गणु मंदवाडा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। बंगाणा की ग्राम पंचायत दोबड़ तथा अंब विकास खंड के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड 6 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जायंेगी।
राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्रथम प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थायी नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जायेगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
उन्होंने इच्छुक व्यक्तियों से आहवान किया है कि उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आॅनलाईन माध्यम से 11 जुलाई से 02 अगस्त तक https://emerginghimachal.hp.gov.in/पर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाषा नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *