जालंधरः नशा तस्कर  मंगा गिरफ्तार, 100 ग्राम हैरोईन बरामद

 जालंधर (वरुण)। सीआईए 2 की टीम ने नशीले पदार्थ सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलबाग सिंह उर्फ मंगा पुत्र संतोख सिंह वासी हरपुरा बटाला के तौर पर हुई है। सीआईए 2 के प्रभारी इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गाजीगुल्ला चौक पर मौजूद थी, तभी उक्त आरोपी अंडर ब्रिज की ओर से पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उससे 100 ग्राम हैरोईन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिय़ा है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *