इस फेमस एक्टर पर अज्ञात हमलावारों ने चलाई गोलियां

क्राइम की बढ़ रही वारदातों को लेकर अब ताजा मामला कर्नाटक से सामने आया है। कर्नाटक के बेलहोंगल में कन्नड़ एक्टर शिवरंजन बोलानवर पर कुछ बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। शिवरंजन के घर के बाहर से उन पर 3 राउंड फायर किए गए। लेकिन वह इसमें बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

माता-पिता से मिलने आए थे शिवरंजन

जानकारी के मुताबिक, एक्टर शिवरंजन बेलहोंगल में माता-पिता से मिलने आए हुए थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खटखटाया, मोटरसाइकिल सवार कुछ बदमाशों ने घर बाहर से उन पर फायरिंग कर दी, लेकिन उनका निशाना चूक गया। एक भी गोली एक्टर को नहीं लगी।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं शिवरंजन

बता दें, शिवरंजन कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर में काफी हिट फिल्में दी हैं। उनकी कुछ फिल्में सुपरहिट भी रही हैं, जिनमें वीर भद्र, बिसी रक्ता, आटा हुदुगाता, अमृता सिंधु और राजा रानी शामिल हैं। अमृता सिंधु उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्म मानी जाती है। इसमें एक्ट्रेस श्रुति उनके साथ मेन लीड में थीं।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस

फौरन पुलिस के इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है, साथ ही इलाके के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों का कुछ सुराग मिल सके। फिलहाल इस हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले में जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *