Jalandhar News: इस इलाके में मिला श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप, लोगो मे रोष, देखे वीडियो

जालंधर (ens): नकोदर के शंकर रोड पर नहर के किनारे लाल कपड़े में लिपटा हुआ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का दूसरा स्वरूप और गुटका साहिब व अन्य फोटो मिले है। वहां से गुजर रहे एक युवक की नजर जब पड़ी तो उसने श्री गुरु साहिब जी का दूसरा स्वरूप और गुटका साहिब उठा लिया। जिसका पता चलते ही अन्य सिख संगत भी मौके पर पहुंच गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखपाल सिंह और सिटी थाना प्रभारी अमन सैनी मौके पर पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब जी और गुटका साहिब को पूरे सम्मान के साथ नकोदर के सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में ले गए। नकोदर के पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला भी वहां पहुंचे और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *