दिव्यांग भूतपूर्व सैनिकों को वितरित की जाएंगी व्हील चेयर व स्कूटर

ऊना/सुशील पंडित: उपनिदेशक जिला सैनिक कल्याण ऊना लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में भूतपूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला ऊना के दिव्यांग सैनिक जोकि सेवाकाल के दौरान विकलांग हुए थे या शत-प्रतिशत दिव्यांगता के साथ सेवानिवृत हुए थे उन्हें रैली में विद्युत व्हील चेयर एवं विद्युत स्कूटर देकर सम्मानित किया जाएगा।
एसके कालिया ने जिला के सेवानिवृत दिव्यांग सैनिकों से अपील की है कि वह स्वयं या अपने परिजन के माध्यम से डिस्चार्ज बुक, पीपीओ, मेडीकल सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज़ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय ऊना में जमा करवाना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226090 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *