Punjab News: सड़क हादसे में फाइनेंस मैनेजर की मौत

Written by

in

मोगाः जिले में गांव भागीके के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय परमिंदर सिंह निवासी संगरूर के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना निहाल सिंह वाला के जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि शेरपुर, जिला संगरूर के रहने वाले चरणजीत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका बेटा परमिंदर सिंह ममदोट में एक फाइनेंस कंपनी में मैनेजर था। परमिंदर सिंह घर से अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। देर शाम जब वह गांव भागीके के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

परमिंदर सिंह को मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक के पिता चरणजीत सिंह के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *