पंजाबः Punjab National Bank के एटीएम में लगी आग

गुरदासपुरः दीनानगर में पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने का मामला सामने आया है। एटीएम में लगी आग को देख लोगों ने कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के मुताबिक फोन करने के बावजूद एक घंटे के बाद भी दमकल नहीं पहुंची। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बैंक में बड़ा नुकसान हो सकता था।

बैंक स्टाफ ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि उनका कर्मचारी बैंक की सफाई कर रहा था तभी अचानक एटीएम से धुआं निकलने लगा। कर्मचारी ने देखा कि एटीएम में आग लगी है। सूचना मिलने पर लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। बैंक कर्मचारी ने कहा कि एटीएम में कैश भी है लेकिन इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि कैश को नुकसान हुआ है या नहीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *