अखंडित मिली भगवान शिव की मूर्ति, हिंदू संगठन ने किया विरोध

भगवान शिव की मूर्ति खंडित होने का मामला जम्मू-कश्मीर के डोडा से सामने आया है। डोडा के मरमत में छोटा मणि-महेश राम रचना मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिलने पर हिंदू संगठन भड़क उठे हैं। उन्होंने जांच की मांग की है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना मरमत तहसील के राम-रचना मैदान की है जिसे ‘छोटा मणि-महेश’ के नाम से भी जाना जाता है। घटनास्थल डोडा शहर से करीब 90 किलोमीटर दूर है। 

धारा 295 के तहत पुलिस ने दर्ज किया मामला 

स्थानीय लोगों और एक पुजारी को खंडित मूर्ति मिली जो 12,300 फुट की ऊंचाई पर स्थित थी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त थी। डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल कयूम ने कहा कि पुलिस चौकी गोहा में लिखित शिकायत मिलने के बाद, हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 295 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने राम रचना मैदान में डेरा डाल लिया है और जांच जारी है।

ज्यादा ठंड की वजह से मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की आशंका

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि ज्यादा ठंड की वजह से मूर्ति क्षतिग्रस्त हुई है। क्योंकि मूर्ति खुले में थी। राम रचना मैदान साल के छह महीने बर्फ से ढका रहता है और भगवान शिव की मूर्ति कंक्रीट से बनी हुई है। मूर्ति बर्फ में शून्य से नीचे के तापमान में होती है। अप्रैल में ली गई तस्वीर में भी मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने का संकेत है। प्रशासन ने लोगों से शांति की अपील की और आग्रह किया कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *