जालंधरः चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

जालंधर (वरुण)। थाना सदर की पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजैब सिंह औजला ने बताया कि  दलविंदर सिंह पुत्र ज्ञान सिंह वासी जंडियाला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 11 जुलाई को अपने परिवार के साथ नूर महल रिश्तेदार को मिलने गया था । जब वापिस  आया तो उसके घर के  मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सेका सामान बिखरा हुआ थाऔर लोहे की अलमारियों  को तोड़कर दो रिंग ,चेन ,टपोस, दो चूड़ियां, बालियां ,लैपटॉप और ₹30000 की नकदी  चोरी   हो गई। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मोंटी पुत्र राम लुभाया वासी मोहल्ला ब्रह्मपुरा फ्लोर को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *