जालंधर के पूर्व कांग्रेसी पार्षद कुलदीप मिंटू की पत्नी की सड़क हादसे में मौत, वैष्णो देवी से लौट रहा था परिवार

जालंधर (वरुण)। जालंधर के पूर्व कांग्रेसी पार्षद कुलदीप मिंटू के घर इस समय मातम छा गया है। दरअसल उनकी पत्नी की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई l उनकी पत्नी, मां व अन्य पारिवारिक सदस्य मां वैष्णो देवी दरबार से माथा टेककर वापिस आ रहे थे l प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेरियां के पास एक ट्रक द्वारा पीछे से टक्कर मारी जाने के बाद यह हादसा हुआ। जिसमें कुलदीप मिंटू की पत्नी की गाड़ी आगे जा रही गाड़ी से जा टकराई l बताया जा रहा है कि कुलदीप की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई l जबकि उनकी बेटी की हालत नाजुक है। वहीं उनकी गाड़ी में बैठी छोटी बच्ची की टांग टूट गई है।

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले जालंधर के प्रसिद्ध नगीना पंसारी के परिवारिक सदस्यों का मां वैष्णो देवी दरबार जाते समय हादसा हुआ था।  जिसमें परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई थी l वहीं अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की ओर से कुलदीप मिंटू से दुख प्रकट किया है व परिवार को सद्भावना संवेदना प्रकट की l

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *