सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर को मिली धमकी

अमृतसरः पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आई है। सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिली है। सिद्धू मूसेवाला के पिता को एक पोस्ट के जरिए ये धमकी दी गई है। उस धमकी में लिखा है- अगला नंबर बापू का। सिद्धू मूसेवाला के पिता के मुताबिक सिंगर के कुछ दोस्तों ने उन्हें बताया की इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान से एक पोस्ट किया गया है। उसी पोस्ट में ये धमकी दी गई है। इंस्ट्राग्राम पर लिखा गया है…अगला नंबर बापू का’। 

मूसेवाला के पिता ने पुलिस को दी जानकारी

पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया है कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को पाकिस्तान के एक नंबर से सोशल मीडिया पर धमकी भरा मैसेज मिला है। जैसे ही यह मामला सामने आया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मूसेवाला के पिता ने इस धमकी की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। अभी के लिए इस पूरे मामले में पाकिस्तानी एंगल आना बड़ी बात है। पहले की जो भी जांच हुई है, उसमें सिर्फ गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई तक केस को सीमित रखा गया है। लेकिन अब पाकिस्तान से अगर सिद्धू मूसेवाला के पिता को जान से मारने की धमकी मिलती है, पुलिस के लिए ये केस और ज्यादा पेंचीदा बन सकता है।

पुलिस ने मूसेवाला के दो हत्यारों को एनकाउंटर में किया ढेर

वैसे मूसेवाला हत्याकांड में उस दिन नाटकीय मोड़ आ गया था जब अटारी में एक एनकाउंटर में पंजाब पुलिस ने सिंगर के दोनों हत्यारों को ढेर कर दिया। पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह पन्नू  को मार गिराया गया। उस एनकाउंटर के बाद मृतकों की पहचान करने के लिए बकायदा 2 चश्मदीदों को अटारी बुलाया गया था। ये दोनों चश्मदीद वही थे जो सिद्धू के साथ वारदात के वक्त थार गाड़ी में बैठे हुए थे। दोनों चश्मदीदों को शूटर की लाश दिखाई गई और मृतकों की पहचान हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *