व्यक्ति ने कहा कि देर रात भी बच्चे बाहर गली में खेल रहे थे और व्यक्ति ने बच्चे को धक्का मारकर गिरा दिया। इस बात को लेकर जब पीड़ित ने उससे बात की तो वह विवाद करने लग गया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। हादसे में एक अन्य महिला भी घायल हुई है। दोनों भाई आए दिन लोगों के साथ विवाद करते है। पीड़ित के अनुसार पिछले 5 साल से वह नशा करके लोगों के साथ विवाद करते है। मामले को लेकर कई बार पुलिस को शिकायत दे दी गई है। व्यक्ति 6 महीने जेल में रहकर आ चुका है। अब पीड़ित ने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दोनों भाईयो ने मिलकर पीड़ित परिवार पर हमला किया और गाली गालौच करने लगा। जिसके बाद इलाका निवासी इकट्ठे हो गए और उन्होंने बीच बचाव करके दोनों पक्षों को छुड़वाया।Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे गंभीर आरोप, महिलाएं घायल, देखें वीडियो#PunjabNews news info :https://t.co/vM2H1Pyg6p pic.twitter.com/2uI8hLsSaW
— Encounter India (@Encounter_India) March 4, 2025
Punjab News: इस इलाके में हुई खूनी झड़प, 2 भाईयों पर लगे गंभीर आरोप, महिलाएं घायल, देखें वीडियो

लुधियानाः चौकी जगतपुरी के अधीन आते जस्सियां रोड पर इलाके में विवाद हो गया। जहां नशा करते व्यक्ति पर मारपीट के आरोप लगे है। इस झगड़े में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने बताया कि उनके पड़ोसी के साथ झगड़ा हुआ है। आरोप है कि वह नशा करते है और आए दिन महिलाओं को गालियां निकालते है।
Leave a Reply