नक्सलियों का बड़ा हमला, जमीन में 10 फीट गहरा गड्ढा, पेड़ पर जा अटकी गाड़ी; 9 जवान शहीद, देखें वीडियो

Written by

in

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में IED विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें 8 जवानों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

दल आज जब अभियान से वापस लौट रहा था तभी दोपहर करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

2023 में भी जवानों पर हुआ था हमला

इससे पहले, 26 अप्रैल 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक ‘मल्टी यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत हो गई थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *