जालंधरः नशीले पदार्थों सहित 4 गिरफ्तार

जालंधर (हर्ष)। थाना रामामंडी की पुलिस ने नशीले पदार्थो सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एसआई अरुण कुमार को सूचना मिली थी कि पुलिस पार्टी ने गश्त के दौरान होशियारपुर की ओर से आ रही ऑडी गाड़ी नंबर एचआर 26 वी वी 3700 को चेकिंग के लिए रोका तो गाड़ी में सवार व्यक्तियों ने चेकिंग करवाने से गुरेज किया। तभी अरुण कुमार ने मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम के साथ जब युवकों की तलाशी ली तो 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह उर्फ बॉबी पुत्र रंजीत सिंह वासी गांव फुलडीवाल , रंजीत सिंह पुत्र सुखविंदर सिंह वासी मोहन विहार के तौर पर हुई है ।

इसी तरह एएसआई जसवीर सिंह  पुलिस पार्टी के साथ तलहन रोड रेलवे लाइन पर मौजूद थे इसी दौरान दो युवक पैदल आते दिखाई दिए । जिनकी शक के आधार पर तलाशी ली तो उनसे 5 ग्राम हेरोइन और 50 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह पुत्र बाल सिंह वासी गांव कन्नू अमृतसर, करण कुमार पुत्र नरेश कुमार वासी मंदिर वाली गली दकोहा के रूप में हुई है ।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *