पंजाबः केंद्रीय जेल में दो गुटों में झड़प, दो घायल

अमृतसर। अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार जिलें की केंद्रीय जेल सुधार घर में दो गुटों में हिंसक झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर जेल में दोनों गुटों में जमकर मारपीट हुई है। इस झड़प में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

बता दें कि बीते दिन लुधियाना जेल में भी कैदियों में झड़प का मामला सामने आया था। जिसके बाद आज अमृतसर में कैदियों के बीच हुई झड़प का मामला सामने आया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *