कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को मिली जान से मारने की धमकी

मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल और उनकी पत्नी व अभिनेत्री कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। मिली जानाकारी के मुताबिक आदित्य राजपूत नाम का शख्स कैटरीना को काफी दिनों से सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था और विक्की कौशल ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की थी बावजूद इसके वो ऐसा करता रहा और आखिरकार ये कदम उठाने पर विक्की कौशल मजबूर हो गए।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सूत्रों के मुताबिक, इस शख्स का नाम सोशल मीडिया पर है, लेकिन ये उसका असली नाम है या नहीं उसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसीलिए पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है।

सलमान को भी मिली थी जान से मारने की धमकी

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के बाद से लगातार सेलिब्रिटीज को जाने से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को एक लेटर के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई थी। लेटर में ये कहा गया था कि तुम्हारा भी मूसेवाला कर देंगे, जिसके बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर गोल्डी बरार ने ली थी।

मुंबई पुलिस ने की थी लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ

बॉलीवुड न्यूज के मुताबिक सलमान के मामले में भी मुंबई पुलिस की एक टीम ने दिल्ली पहुंचकर तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की थी लेकिन उसने सलमान को जान से मारने की धमकी की बात को सिरे से नकार दिया था। हालांकि, बाद में ये सच्चाई सामने आ गई कि धमकी आखिर किसने दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *