जालंधरः 110 ग्राम हेरोइन सहित 3 गिरफ्तार…

जालंधर (वरुण)। कमिश्नरेट पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित 3 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ 1 की टीम प्रभारी सुखजीत सिंह की अगुवाई में पठानकोट चौंक मौजूद थी तभी बल्ले-बल्ले फार्म की ओर से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। जिसकी शक के आधार पर तलाशी ली गई तो उससे 50 ग्राम हेरोईन बरामद हुई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र जोगिन्दर सिंह वासी गांव ठठिया अमृतसर के तौर पर हुई है।  

इसी तरह सीआईए स्टाफ-1 की टीम ने आरोपी की दुसरे साथी मनदीप सिंह उर्फ बंट्टी पुत्र जगतार सिंह वासी ठठिया को भगत सिंह कालोनी के नजदीक से 50 ग्राम हेरोईन सहित काबू कर लिया। 


 
इसी तरह सीआईए-2 के प्रभारी इंद्रजीत सिंह की टीम ने कृष्णा नगर टी प्वाइंट के निकट से विक्की पुत्र अमरचंद निवासी अली मोहल्ला को 10 ग्राम हैरोइन सहित काबू कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *