कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद अब उसके परिवार को मिली जान से मरने की धमकी

तरनतारन। खेमकरण के भिखीविंड कस्बे में रहने वाले शौर्य चक्र कॉमरेड बलविंदर सिंह के परिवार को फिर जान से मरने की धमकी मिली है। कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या के बाद पुलिस ने उनके परिवार को सुरक्षा दी थी, जिसके बावजूद उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिलती रही। जानकारी देते हुए मृतक कॉमरेड बलविंदर सिंह की पत्नी जगदीप कौर ने बताया कि बीती रात उनके दोनों लड़कों को एक अनजान विदेशी नंबर से फोन आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।

जगदीप कौर ने बताया कि एक साल पहले कुछ व्यक्तियों ने उनके घर में दाखिल हो के उनके पति कॉमरेड बलविंदर सिंह की हत्या कर दी थी, जिस को लेकर वो आज भी सहमे हुए है। उन्होंने पंजाब सरकार और तरन तारन पुलिस से मांग की है कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जाये ताकि कोई अन्य अप्रिय घटना न हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *