पंजाबः बेकाबू होकर पलटी पीआरटीसी बस, चालक की मौके पर मौत, देखें वीडियो

पटियालाः पंजाब के पटियाला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जिले के देवीगढ़ रोड पर पीआरटीसी बस के हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक देवीगढ़ रोड पर पीआरटीसी की बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में बस चालक जसविंदर सिंह की मौत हो गई, जबकि यात्रियों को मामूली चोट आई हैं।

पटियाला के देवीगढ़ से अंबाला जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि पीआरटीसी बस पटियाला के देवीगढ़ से अंबाला जा रही थी। इसी बीच बस सनी एन्क्लेव के पास पलट गई और वन विभाग की जमीन में जा गिरी। घटनास्थल पर पहुंचे पीआरटीसी इंस्पेक्टर गुरनैब सिंह ने कहा कि आशंका जताई जा रही हैं कि आगे आ रही बस को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। वहीं पीआरटीसी के मुलाजिमों ने सरकार से अनुरोध करते कहा कि मृतक ड्राईवर के परिवार को मुआवजा दिया जाए। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *