Punjab: मोहाली में RPG अटैक में इस गैंगस्टर का निकला ये बड़ा कनेक्शन 

मोहालीः पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर आरपीजी अटैक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। अब इस घटना के तार गैंग्स्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ने के सबूत मिले हैं। असल में लॉरेंस बिश्नोई का एक गुर्गा आरपीजी अटैक मामले का मुख्य आरोपी निकला है। जांच में ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस गैंगस्टर ने ही अपने एक साथी से मिलकर पुलिस हेडक्वार्टर पर आरपीजी (rocket-propelled grenade) से अटैक किया था।

पंजाब में आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई का कर रहा रिन्दा इस्तेमाल

इस गैंगस्टर का नाम दीपक है। सीसीटीवी फुटेज में गैंगस्टर दीपक और इसका एक साथी देखा गया है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई खालिस्तानी आतंकी रिन्दा और खालिस्तानी आतंकी लाडा अब भारत मे खासकर पंजाब में आतंक फैलाने के लिए लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये बेहद ही सनसनीखेज खुलासा दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और चंडीगढ़ इंटेलिजेंस की जांच में सामने आया है।

लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा है दीपक

आरपीजी अटैक में हरियाणा के झज्जर का रहने वाला दीपक लॉरेंस विश्नोई गैंग का गुर्गा है। इस पर 6 से ज्यादा केस दर्ज हैं। ये लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा है। जिसमें चंडीगढ़ के ही 3 सनसनीखेज कत्ल के मामलों का आरोपी भी दीपक है। जो मोहाली आरपीजी अटैक मामले एक मुख्य वांटेड भी है।

इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस हुआ था अटैक

इस अटैक में शामिल एक अन्य नाबालिग यूपी का रहने वाला है। ये आरोपी भी इस अटैक में दीपक के साथ मौजूद था। वो अभी फरार है। इसकी उम्र 18 साल पूरा होने में महज 3 महीने ही बाकी हैं। जांच में पता चला है कि जिस वक्त मोहाली में पंजाब पुलिस के हेडक्वार्टर पर आरपीजी से अटैक किया गया था उसमें शामिल है। बता दें कि मई महीने में ये धमाका मोहाली के सोहाना में इंटेलिजेंस ब्यूरो के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर हुआ था। इस धमाके से पूरी बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए थे। रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड को ग्राउंड से शाम करीब 7:45 बजे दागा गया था। इस विस्फोट से कोई हताहत नहीं हुआ था, सिर्फ बिल्डिंग के खिड़की के शीशे टूटे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *