आम आदमी पार्टी ने कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर सौंपे पदभार

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी ने अपने संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश में नये कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर पार्टी को मजबूत करने के लिए नई टीम उतारी है। यह बात शनिवार को आम पार्टी के नेता एवं हाल ही में हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र के चुने गए संयुक्त सचिव देवेंद्र वत्स भुजियावाला ने जारी बयान में कही। 

देवेंद्र वत्स ने कहा कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल द्वारा उनके सहित कुछ साथियों को संगठन के अंदर जो जिम्मेदारी दी है। जिसे साथियों संग मिलकर पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने बताया यहां उनके सहित देव कुमार चड्ढा व कुलदीप शर्मा को भी हमीरपुर लोक सभा संसदीय क्षेत्र के संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है। इसके इलावा संजीव ऐरी और राजेश कुमार कालिया को जिला ऊना का संयुक्त सचिव का कार्यभार दिया गया है।

इसके लिए सभी ने मिलकर आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजीव कुमार पाठक, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विपिन राय, अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर व सह प्रभारी सतेंद्र तोंगर का आभार व्यकत किया है। इन नियुक्तियों के लिए पार्टी कर्मठ कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारियों में राकेश कुमार, राहुल शर्मा, सुखदेव, अशोक कुमार, राजीव कुमार, अनिल शर्मा, राकेश कुमार, नानक चंद, राजन शर्मा, तिलक राज सैनी,रुचि सैनी, सुखदेव, गुरप्यारा आदि कार्यकर्ताओं ने इन पदाधिकारियों की नियुक्तियों के लिए यहां आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल सहित प्रदेश नेताओं का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विधानसभा चुनाव में इन नियुक्तियों से और मजबूती मिलेगी। आप प्रदेश में भारी जनसमर्थन से सत्तासीन होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *