पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 2 छात्राें की माैत, 4 घायल

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा में शनिवार काे दर्दनाक हादसा होने का मामला सामने आया है।मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में में 2 छात्राें की माैत हाे गई। बताया जा रहा है कि हादसा मौड़-तलवंडी साबो रोड पर स्थित गांव सेखपुरा ढाणी के पास हुआ। दरअसल, कार मोड़ते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार पलट गई।

हादसे में 2 छात्रों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। घायलाें काे उपचार के लिए तलवंडी साबो में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने राहुल कुमार और जगतार सिंह निवासी मकरोद साहिब संगरूर को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार छात्रों का इलाज चल रहा है।

इस मामले को लेकर तलवंडी साबो के डाक्टर जगरूप सिंह ने बताया कि टोहाना के 6 छात्र तलवंडी साबो के निजी कॉलेज में जीएनएम के दाखिले की जानकारी लेकर लौट रहे थे, तभी उक्त स्थान पर आल्टो कार पलट गई, जिसमें राहुल कुमार व जगतार सिंह मकरोद साहिब संगरूर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में पूजा रानी टोहाना, उषा रानी टोहाना, सचिन कुमार टोहाना और अजय कुमार टोहाना को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका तलवंडी साबो सरकारी सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पता चला है कि जगतार सिंह की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। हादसे की खबर सुनकर दाेनाें छात्राें के स्वजनाें का राे-राेकर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *